फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मंत्री नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा के स्टीकर लगे होली गिफ्ट बांटने पर आपत्ति, प्रशासन से शिकायत

Sun, 24 Mar 2024 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार की रात कैबनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता के स्टीकर लगे होली गिफ्ट बंटने की फोटो और वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों के कान खड़े हो गए। आयोजकों की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने छानबीन की। 
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अभिलाषा के स्टीकर लगे गोली गिफ्ट पैक पर मचा हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और उनकी पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का स्टीकर लगा उपहार बंटने आया तो कॉलेज प्रशासन उसका विरोध कर लिखित सूचना एसडीएम करछना को भेजी। प्रशासन की टीम ने वहां जाकर निरीक्षण किया तो लोग जा चुके थे। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन






विज्ञापन



 

कॉलेज में एक राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों से कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने वहां उपहारों से बैग बांटने शुरू कर दिए, जिस पर मंत्री और पूर्व महापौर की फोटो लगी थी। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसकी जानकारी बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी को हुई तो उन्होंने विरोध जताया। साथ ही तहसील प्रशासन को भी सूचना दी।

प्रधानाचार्य ने एसडीएम को सूचित किया कि कॉलेज में अवकाश के समय कुछ महिलाओं को उपहार बांटे जाने थे, विरोध करने पर लोग चले गए। यह आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध है। हालांकि, पूरी मामले की सच्चाई अभी सामने नहीं आ पाई है। चूंकि, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता ने भी लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी की है। इसलिए मामला चर्चा में हैं।

मुझे नहीं मालूम कौन उपहार बांट रहा था। मैं अपने मिल पर थी, वहां गई भी नहीं थी। जो बांटने वाले थे, उन्हीं से पूछा जाना चाहिए। किसके कहने पर बांट रहे थे। - अभिलाषा गु्प्ता, पूर्व महापौर

प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले को दिखवाते हैं। शिकायत आती है तो जांच कराते हैं। - नवनीत सिंह चहल, डीएम

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें