फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Objection: सवालों के घेरे में एमएनएनआईटी के निदेशक की नियुक्ति, निर्धारित अर्हता को किया गया नजरअंदाज

Wed, 21 Feb 2024 03:45 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज

सार

पीएमओ और केंद्रीय मंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि निदेशक प्रो. आरएस वर्मा बॉयो केमेस्ट्री से बीएससी और एमएससी डिग्री धारक हैं, जबकि, निदेशक पद पर आवेदन के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर इनकी नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन
प्रो. आरएस वर्मा, निदेशक एमएनएनआईटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा की नियुक्ति सवालों के घेरे में आ गई है। पता चला है कि इस पद पर निर्धारित अर्हता को नजरअंदाज कर उनकी नियुक्ति की गई है। वह बॉयो केमेस्ट्री से बीएससी और एमएससी डिग्री धारक हैं। जबकि, निदेशक पद पर आवेदन के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पीएमओ और एमएनएनआईटी के चेयरमैन को भेजे गए मेल में नियमों को ताक पर रखकर की गई एमएनएनआई निदेशक पद पर नियुक्ति रद्द करने का आग्रह किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 10 अप्रैल 2021 को देश के आठ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में रिक्त निदेशक के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें एमएनएनआईटी के निदेशक पद के लिए इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण स्नातक और परास्नातक डिग्री मांगी गई थी। इस पद के लिए पीएचडी के साथ प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग टेक्नालॉजी विषय की स्नातक डिग्री अनिवार्य की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति से सात माह पहले आईआईटी चेन्नई से हुए थे सेवानिवृत्त
प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान 15 वर्ष तक अध्यापन का अनुभव होने के साथ किसी शोध संस्थान या औद्योगिक क्षेत्र में 10 वर्ष तक काम करने दक्षता भी इस पद की पात्रता के लिए जरूरी की गई थी। एमएनएनआईटी के पुरा छात्र प्रदीप वार्ष्णेय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पीएमओ को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि निदेशक के पद पर तैनाती पाने वाले प्रो. वर्मा इंजीनियरिंग डिग्री धारक नहीं हैं। उ

न्होंने बॉयो केमेस्ट्री से स्नातक और परास्नातक डिग्री हासिल की है। ऐसे में वह इस पद के लिए आवेदन करने की योग्यता नहीं रखते। शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रो. वर्मा इससे पहले आईआईटी चेन्नई में प्रोफेसर रहे हैं। इस पद पर जब उनकी नियुक्ति की गई तब वह सात माह पहले ही आईआईटी चेन्नई से सेवानिवृत्त हो चुके थे।

 

मेरी नियुक्ति मंत्रालय से हुई है। क्या सही और क्या गलत है, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। इस पर जवाब मंत्रालय से ही लिया जाना चाहिए। - प्रो. आरएस वर्मा, निदेशक एमएनएनआईटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें