इसी बात को लेकर छात्रा और दीपक में विवाद भी हो गया था। 23 अगस्त को छात्रा वाराणसी गई थी। दीपक ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया और कहा कि वह आकर बकाया पैसे ले ले। छात्रा रात में प्रयागराज पहुंची। यहां डीआरएम के पास छात्रा को बुलाया गया। दीपक ने उससे कहा कि गाड़ी में काले रंग के बैग में रुपये रखे हैं। वह जैसे ही रुपये लेने गाड़ी में गई। दीपक और उसके तीन साथियों ने उसे दबोच लिया।
मुंह बंद कर उसके साथ चलती गाड़ी में कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान वे चाकघाट ले जाकर हत्या की बात भी करते रहे। गाड़ी जब मामा-भांजा पुलिस चौकी के पास पहुंची तो वहां जाम लगा था। छात्रा चीखते हुए गाड़ी से कूद गई। बाद में वह थाने भी गई लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि मंगलवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। छात्रा का मेडिकल कराके बयान दर्ज कराया जाएगा।
आरोपी के परिवार की महिलाओं पर भी रिपोर्ट
छात्रा ने आरोपी दीपक के परिवार की महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि आरोपी के परिवार की महिलाओं ने उसे धमकी दी है। छात्रा का यह भी दावा है कि दुष्कर्म के बाद दीपक ने उसे फोन किया था, जिसमें उसमें दुष्कर्म की बात कुबूलते हुए फिर धमकी दी है। इसका ऑडियो भी उसके पास है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर पर पहुंचकर पूछताछ की है।
छात्रा का आज कराया जा सकता है मेडिकल
नर्सिंग की छात्रा का बयान दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को उसे मेडिकल के लिए भेजा जा सकता है। घटना की एफआईआर के बाद पुलिस छात्रा का कलमबंद बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।