बुधवार सुबह जोगीपुर के जंगल में महिला का शव पाए जाने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त रिंकी के रूप में की। तलाशी में उसके पर्स से वाराणसी से प्रयागराज तक का ट्रेन का टिकट मिला। जबकि, मोबाइल व अन्य सामान गायब था। टिकट मिलने से माना जा रहा है कि वह वाराणसी से ट्रेन से आई थी। इसी दौरान बहन के घर पहुंचने से पहले यह वारदात हो गई। पुलिस ने शव को मर्चरी भिजवाया, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
रात नौ बजे बंद हुआ मोबाइल, परिजनाें ने रंजिश से किया इन्कार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिंकी का मोबाइल रात नौ बजे के करीब बंद हुआ। फिलहाल पुलिस मोबाइल का पता लगाने में जुटी है। महिला की सीडीआर व लोकेशन भी निकलवाई जा रही है। फिलहाल प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। रिंकी से किसी तरह की रंजिशों का भी पता लगाया जा रहा है।