फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के अब एसआरएन अस्पताल में तीन मरीज, एक की सर्जरी बुधवार को

Tue, 18 May 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एसआरएन के कोविड वार्ड में दो और एक संक्रमित पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती
  • विभागाध्यक्ष ईएनटी के नेतृत्व में पांच विभागों के विशेषज्ञ करेंगे ऑपरेशन
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के घटते स्तर के बीच ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) संक्रमित मरीजों की संख्या अब तीन हो गई है। सोमवार को श्रावस्ती से एसआरएन अस्पताल आए एक और ब्लैक फंगस संक्रमित गंभीर हालत में यहां लाया गया। दो मरीज कोविड और एक पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती हैं। वहीं चार अन्य संदिग्धों में ब्लैक फंगस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इनमें से एक ब्लैक फंगस मरीज की बुधवार को एसआरएन अस्पताल में सर्जरी की जाएगी। मरीज के ऑपरेशन के लिए ईएंडटी के विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन के नेतृ्त्व में पांच विभागों के सात विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना के पोस्ट कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस संक्रमण ( म्यूकोरमाइकोसिस) की शिकायत करीब दस दिन पहले आई। कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज में जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। फिर धीरे-धीरे संदिग्धों की संख्या चार हो गई, जिनमें एक अन्य में भी ब्लैक फंगस संक्रमण पाया गया। सोमवार रात गंभीर हालत में श्रावस्ती से आए कोरोना संक्रमित की ब्लैक फंगस संक्रमण पुष्टि के लिए जांच कराई गई। 

सुपरिटेंडेंट कोविड मोहित जैन के मुताबिक श्रावस्ती से आए मरीज की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वह पोस्ट कोविड वार्ड में हैं, लेकिन मरीज की नाक में हुए संक्रमण की जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को मरीज की सर्जरी कराने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्राचार्य के मौजूदगी में डॉ. सचिन जैन टीम संग करेंगे ऑपरेशन

एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एलथ्री एसआरएन अस्पताल में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह की मौजूदगी में ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज की नाक का ऑपरेशन किया जाएगा। टीम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष ईएनटी डॉ. सचिन जैन करेंगे। सर्जरी टीम में सुपरिटेंडेंट कोविड प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन, एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना, सर्जरी विभाग के डॉ. संतोष सिंह, प्लास्टिक सर्जन डॉ. निखिलेश, फिजीशियन डॉ. जितेंद्र शुक्ला, एनेस्थेटिक डॉ. वैभव सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राम सिया सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जागृति राणा, न्यूरो फिजीशियन डॉ. सत्यदेव पांडेय, न्यूरो के डॉ. प्रभात सिंह शामिल रहेंगे। डॉ. सचिन जैन ने बताया कि सर्जरी के दौरान नाक से फंगस हटाया जाएगा। फंगस का कहां तक फैला है, इसे संबंधित विशेषज्ञ देखेंगे। सर्जरी के एक महीने बाद इंडोस्कोपी की जाएगी। इस दौरान एंटी फंगल दवाएं, इजेक्शन विशेषज्ञों की देखरेख में दिए जाएंगे।

शासन ने भेजे एंटी फंगल इंजेक्शन

एंटी फंगल से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की बात है। शासन ने एंटी फंगल इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी की एक लाट मेडिकल कॉलेज भेजी है। खुले बाजार में इस इंजेक्शन की उपलब्धता न के बराबर है, इसका दाम प्रति इंजेक्शन छह हजार रुपये है। एक मरीज को दिन भर तीन से चार इंजेक्शन दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें