Prayagraj News : अरुण कुमार (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
सरायइनायत थाना क्षेत्र के यरना गांव में रहने वाला आईटीआई का छात्र अरुण कुमार(19) संदिज्ध हाल में मृत मिला। उसका शव घर के पीछे स्थित बाग में पड़ा मिला। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया जिस पर प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका जिस पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
यरना गांव निवासी अरुण पुत्र राज नारायण भारतीय सोमवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था।
सुबह परिजन उठे तो वह दिखाई नहीं दिया। खोजबीन शुरू हुई तो घर के पीछे स्थित बाग में वह मृत पड़ा मिला। शव के पास ही उसकी चप्पल पड़ी थी। घटना के वक्त मृतक का छोटा भाई कृष्ण कुमार ही मौजूद था जबकि अन्य परिजन सहसों में रिश्तेदार के निधन पर गए थे। की मौत होने पर वहां गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में मृतक के दाहिने हाथ की कोहनी को छोडक़र कोई अन्य चोट का निशान नहीं मिला। तब तक परिजन भी आ गए।
उन्होंने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने दिया जाएगा। जानकारी पर सीओ फूलपुर राम सागर के साथ ही कई थानों की पुलिस फोर्स भी गांव पहुंच गई। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। खोजी कुत्ता घटनास्थल के पास स्थित खेत तक गया जहां कुछ फसल दबी हुई हुई थी। उधर पुलिस के बहुत समझाने पर तकरीबन तीन घंटे बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।