फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : इलाहाबाद विवि में अब NRI को भी विदेशी छात्र कोटा से प्रवेश, वर्तमान में केवल छह परदेशी छात्र कर रहे पढ़ाई

Sun, 03 Sep 2023 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वर्तमान में इविवि में केवल छह विदेशी छात्र हैं, जो अफगानिस्तान, अफ्रीका और जर्मनी के हैं, जबकि इविवि में प्रत्येक पाठ्यक्रम में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटें विदेशी छात्रों के लिए आरक्षित हैं। नई व्यवस्था के लागू होने से विदेशी छात्र कोटा की सीटों में प्रवेश अधिक संख्या में हाेंगे। इस वर्ष केवल स्व वित्तपोषित श्रेणी के तहत प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में विदेशी छात्रों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहली बार इविवि ने भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और भारत में रह रहे विदेशी नागरिक (आईसीआई) कार्डधारक, प्रवासी भारतीय (एनआरआई) व एनआरआई पाल्य श्रेणी के छात्रों को भी विदेशी छात्र कोटे में प्रवेश देने का निर्णय लिया है। इसके लिए 20 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।

वर्तमान में इविवि में केवल छह विदेशी छात्र हैं, जो अफगानिस्तान, अफ्रीका और जर्मनी के हैं, जबकि इविवि में प्रत्येक पाठ्यक्रम में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटें विदेशी छात्रों के लिए आरक्षित हैं। नई व्यवस्था के लागू होने से विदेशी छात्र कोटा की सीटों में प्रवेश अधिक संख्या में हाेंगे। इस वर्ष केवल स्व वित्तपोषित श्रेणी के तहत प्रवेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रियाओं और संबंधित ब्रोशर 2023 में उल्लिखत प्रत्येक पाठ्यक्रम/कोर्स के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए न्यूनतम पात्रता योग्यता भारतीय छात्रों के समान ही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से छूट है। इविवि की फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन प्रो.विष्णु प्रभाकर ने बताया कि नई व्यवस्था के लिए एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन

स्नातक, परास्नातक, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन पत्र और ‘अंतरराष्ट्रीय छात्र प्रवेश दिशा-निर्देश 2023-24’ इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 20 सितंबर रात 11.59 बजे तक ईमेल internationalstudentsoffice@allduniv.ac.in पर आवेदन भेजे जा सकते हैं। आवेदन संबंधी किसी समस्या के लिए भी इस ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें