फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्लेनेटेरियम में जून से नौ शो

Sat, 25 May 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
आनंद भवन
विज्ञापन

आनंद भवन परिसर स्थित जवाहर प्लेनेटेरियम में जल्द ही नौ शो होंगे। देश और दुनिया भर से आनंद भवन देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा और जरूरत को देखते हुए इस आशय का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तकनीकी और प्रबंध संबंधी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियां पूरी होने के साथ ही जून में इसकी शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन


फिलहाल रविवार को ही नौ शो आयोजित किए जाते हैं, जबकि अन्य दिनों में रोजाना सात शो होते हैं। सामान्य दिनों में शो की शुरुआत सुबह ग्यारह बजे होती है और यह सिलसिला शाम पांच बजे अंतिम शो के साथ पूरा होता है। आमतौर पर शो 35-40 मिनट का होता है। शो से पहले दस मिनट में चित्रों, प्रतिरूपों के माध्यम से ग्रहों, नक्षत्रों की जानकारी दी जाती है। दो शो के बीच में तकरीबन पंद्रह मिनट का अंतराल रखा जाता है।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में जवाहर लाल नेहरू स्मारक निधि के प्रमुख डॉ.रविकिरन ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने और विविधता लाने के लिए ही यह योजना बनाई गई है। रोजाना नौ शो की स्थिति में शुरुआत पौने ग्यारह बजे से करने के साथ ही दो शो के बीच काअंतराल भी खत्म होगा। अंतरिक्ष दूरबीन हब्बल से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर शो को तथ्यात्मक रूप से और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


एक ही दिन में देख सकेंगे अलग-अलग शो
प्लेनेटेरियम में शो की एकरसता को खत्म करने के लिए विविधता भी लाई जाएगी ताकि यदि कोई जिज्ञासु चाहे तो एक ही दिन में अलग-अलग शो में अलग-अलग कार्यक्रम देख सके। ऐसे प्रयोग कुंभ मेले के दौरान भी किए गए थे। इसके तहत दर्शकों ने पहले कुंभ की ग्रहीय गणना और फिर अगले शो में नक्षत्रों की रोचक दुनिया देखी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें