फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : अब हाथरस जंक्शन पर रुकेगी कालका, मुरी और महानंदा एक्सप्रेस, 25 जून से शुरू हो जाएगा ठहराव

Sat, 24 Jun 2023 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाथरस जंक्शन पर इन तीनों ही ट्रेनों का ठहराव दो मिनट के लिए सुनिश्चित किया गया है। वहां के लोग लंबे समय से इन तीनों ही ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने इन तीनों ही ट्रेनों का ठहराव घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हींग के लिए प्रसिद्ध पश्चिम यूपी के हाथरस वालों को उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। प्रयागराज मंडल के हाथरस जंक्शन पर अब हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन का भी ठहराव रहेगा। 25 जून से यहां इन ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन पर इन तीनों ही ट्रेनों का ठहराव दो मिनट के लिए सुनिश्चित किया गया है। वहां के लोग लंबे समय से इन तीनों ही ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने इन तीनों ही ट्रेनों का ठहराव घोषित कर दिया है। शुक्रवार को इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई।

प्रयागराज से भी हाथरस जाने वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी। क्योंकि यह तीनाें ही ट्रेनें यहां से सुबह चलकर शाम तक हाथरस पहुंच जाएंगी। अभी तक वहां के लोग अलीगढ़ या टूंडला जाकर इन ट्रेनों को पकड़ते हैं। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नेता जी एक्सप्रेस, मुरी और महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव अभी प्रायोगिक आधार पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन की समय सारिणी

ट्रेन का नंबर एवं नाम - समय - ठहराव की तिथि

12311 हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस - शाम 5.45-5.47 बजे - 25 जून से

12312 कालका-हावड़ा नेता जी एक्सप्रेस - सुबह 8.55-8.57 बजे - 25 जून से
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस - शाम 5.02-5.04 बजे - 25 जून से

15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस - सुबह 10.08-10.10 बजे - 25 जून से
18309 संबलपुर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस - शाम 5.25- 5.27 बजे - 25 जून से

18310 जम्मूतवी-संबलपुर मुरी एक्सप्रेस - सुबह 9.03-9.05 बजे - 26 जून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें