फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अब नैनो यूरिया तरल प्लस बनाएगा इफको, 14 फरवरी से शुरू हो जाएगा उत्पादन

Sat, 27 Jan 2024 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सहकारिता क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। इफको किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नैनो यूरिया तरल उत्पाद तैयार किया है। डॉ. अवस्थी ने इफको फूलपुर इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना की। 
विज्ञापन
इफको। लोगो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनो यूरिया तरल के बाद अब इफको नैनो यूरिया तरल प्लस बनाएगा। इसे और प्रभावी बनाने के लिए इफकाे ने यह निर्णय लिया है। इसमें 20 प्रतिशत नाइट्रोजन बढ़ाकर नैनो यूरिया प्लस तैयार होगा। इसका भी उत्पादन 14 फरवरी से शुरू हो जाएगा। यह बातें इफको फूलपुर इकाई में गणतंत्र दिवस के मौके पर इफको के प्रबंध निदेशक डा. उदय शंकर अवस्थी ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सहकारिता क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। इफको किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नैनो यूरिया तरल उत्पाद तैयार किया है। डॉ. अवस्थी ने इफको फूलपुर इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया के नेतृत्व में यहां काम करने का माहौल बदल गया है। सभी ऊर्जावान नजर आ रहे हैं। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों की बदौलत ही वर्ल्ड कोआपरेटिव मानिटर द्वारा जारी रैंकिंग में इफको विश्व की नं.1 सहकारी संस्था के रूप में पुन: अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह इफको के लिए गौरव की बात है।

इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया, उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन शंभूशेखर के साथ ही इफको अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय, महामंत्री विनय यादव, महाप्रबंधक संजय वैश्य, एमडी मिश्र, एपी राजेन्द्रन, अनीता मिश्रा, पीके सिंह, संजय भंडारी, पीके पटेल, एसके सिंह, रत्नेश कुमार, अरवेन्द्र कुमार, विश्वजीत श्रीवास्तव, पीआरओ सोनू तिवारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें