फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिन में भी प्रयागराज से दिल्ली के लिए मिलेगी फ्लाइट 

Tue, 08 Mar 2022 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
flight - फोटो : Social Media
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के लिए अब प्रयागराज से दिन में भी फ्लाइट उपलब्ध होगी। एलाइंस एयर यह सुविधा सोमवार 28 मार्च से देने जा रहा है। अभी यह सुविधा एलाइंस एयर द्वारा सप्ताह में तीन दिन ही दी जाएगी। शेष चार दिन दिल्ली फ्लाइट की रवानगी प्रयागराज से शाम को ही होगी।
विज्ञापन



एलाइंस एयर द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के हिसाब से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दिन में 12.05 बजे उपलब्ध होगी जो 1.40 बजे  वहां पहुंच जाएगी। वर्तमान में एलाइंस एयर की दिल्ली सेवा सप्ताह में चार दिन रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ही उपलब्ध है।


फिलहाल 28 मार्च से यह सेवा हर रोज उपलब्ध हो जाएगी, लेकिन सप्ताह में तीन दिन दिल्ली के लिए दोपहर 12.05 बजे एवं शेष दिन यह विमान शाम 4.05 बजे ही यहां से उड़ान भरेगा। जबकि दिल्ली से इसकी रवानगी का समय हर रोज सुबह 9.50 बजे रहेगा जो यहां 11.35 बजे पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कि निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा भी प्रयागराज से दिल्ली उड़ान हर रोज संचालित है। अब एलाइंस की भी नियमित उड़ान से प्रयागराज वासियों को दिल्ली के लिए हर रोज दो विमान उपलब्ध हो जाएंगे। इंडिगो की उड़ान का समय दिन में 1.05 बजे ही रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें