अभी सिर्फ सात चौराहों पर लागू है व्यवस्था
शहर में आईटीएमएस कैमरों से चालान की व्यवस्था फिलहाल सात चौराहों पर ही लागू है। इनमें म्योहाल, बांगड़, एमएनएनआईटी, टीपी लाइन, धोबी घाट, हिंदू हॉस्टल, मेडिकल चौराहा शामिल है। यातायात पुलिस का कहना है कि कैमरे तो सभी चौराहों पर लगा दिए गए हैं और वह कार्य भी करने लगे हैं। फिलहाल कैमरों से चालान की व्यवस्था उपरोक्त सात चौराहों पर ही है। अफसरों का कहना है कि जल्द से जल्द शेष चौराहों पर भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।