जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ को जांच कर आख्या रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा था। खंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ ने बताया कि 23 अगस्त को विकासखंड शंकरगढ़ के मॉडल प्राइमरी स्कूल शिवराजपुर, खान सेमरा एवं हिनौती पांडेय विद्यालय में ताला बंद होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। तीनों विद्यालय के खिलाफ आख्या रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। साथ ही तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संवाद
बीईओ ने लगाई चौपाल
निपुण भारत अभियान के तहत शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी शंकरगढ़ ने भैंसहाई कंपोजिट विद्यालय में जन चौपाल लगाई। खंड शिक्षाधिकारी शिव अवतार ने कंपोजिट विद्यालय भैंसहाई में अभिभावकों एवं शिक्षको की जन चौपाल लगाते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे।