फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी को मिली राहत, हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत अर्जी की मंजूर

Mon, 17 Oct 2022 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह आदेश न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह प्रथम ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है। याची पर नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप था। याची मामले में नौ अगस्त से जेल में बंद है। 
विज्ञापन
आरोपी श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला से बदसलूकी के मामले में नोएडा के श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने त्यागी की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि याची को निजी मुचलके और दो प्रतिभूतियों पर रिहा किया जाए। 

विज्ञापन



यह आदेश न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह प्रथम ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है। याची पर नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप था। याची मामले में नौ अगस्त से जेल में बंद है। 


मामले में सोमवार को सुनवाई केदौरान याची की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी, अमृता राय मिश्रा एवं आलोक रंजन मिश्रा ने पक्ष रखा। कहा कि याची को जानबूझकर झूठा फंसाया गया है। वह निर्दोष है। हालांकि सरकारी अधिवक्ता ने उसका विरोध किया। कहा कि याची के खिलाफ सबूत हैं। लेकिन कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए याची की जमानत अर्जी मंजूर कर उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें