मुख्यमंत्री वर्चुअल मोड में करेंगे उद्घाटन
सूत्रों का कहना है कि एसीओ के थाने प्रयागराज के अलावा कई अन्य मंडलों में भी स्थापित किए जा रहे हैं। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो इन थानों का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल मोड में करेंगे। हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
अब तक कानपुर से होती थी कार्रवाई
प्रयागराज मंडल के जिलों से मिलने वाली शिकायतों पर अब तक एसीओ की कानपुर इकाई कार्रवाई करती थी। इसके अलावा कुछ शिकायतों पर सीधे संगठन की टास्क फोर्स इकाई कार्रवाई करती थी। हालांकि इसमें शिकायतकर्ताओं को काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी। अब प्रयागराज में थाना खुलने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही कार्रवाई भी तेजी से होगी।
फैक्ट फाइल
11 इकाइयां एसीओ की अब तक स्थापित हैं पूरे प्रदेश में
10 इकाइयां लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, कानपुर, झांसी, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और मेरठ में हैं स्थापित
1 टास्क फोर्स इकाई भी है गठित
8 नई इकाइयां प्रयागराज समेत अन्य मंडलों में होनी हैं स्थापित