Prayagraj News : विधायक अब्बास अंसारी का खानसामा रितेश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि उसका नाम रितेश सिंह है और वह बहराइच के इटहुंवा थाना फकरपुर का रहने वाला है। यह भी बताया कि वह पिछले दो-तीन सालों से अब्बास के घर खानसामे का काम करता है। उसने बताया कि रात में वह बिरयानी खाने निकला था और इसी दौरान यह हादसा हो गया। रात में सिविल लाइंस चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है। साथ ही वाहन सीज कर दिया गया है।
अब्बास से मिलने पहुंचा था परिवार
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है और फिलहाल अब्बास की पत्नी निकहत के साथ प्रयागराज आया था। उसका कहना था कि अब्बास चित्रकूट जेल में बंद है और उनसे मिलने के लिए ही परिवार प्रयागराज आकर सिविल लाइंस स्थित एक फ्लैट में रुका था।