फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त के 24 दिनों में चौथी बार नहीं मिला कोई नया कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
No new corona infected found for the fourth time in 24 days of August - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। अगस्त के 24 दिनों में मंगलवार को चौथी बार जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। नए पॉजिटिव मरीज की शून्य स्थिति के साथ छह लोग स्वस्थ भी हुए। राहत रही कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि नए मरीजों का चौथी बार शून्य पर आया आंकड़ा राहत देने वाला है। अब इंतजार एक्टिव मरीजों की शून्य स्थिति का है। अभी जिले में 28 एक्टिव केस हैं।
डॉ. तिवारी ने बताया कि मंगलवार को जिले में 6974 लोगों की कोविड जांच कराई गई। कोरोना को मात देने वालों में दो लोगों को एलथ्री एसआरएन अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। चार लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल के सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक कोविड वार्ड में वर्तमान में दो कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। इनमें एक कैंसर पीड़ित है और दूसरा गुर्दा रोग से पीड़ित है। दोनों मरीजों को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां रेफर किया गया था। 24 घंटे में ही भर्ती मरीजों की संख्या चार से घटकर दो पर आई है। दोनों की हालत स्थिर है।
कब-कब पॉजिटिव शून्य रहा जिला
अगस्त महीने में पहली तारीख को जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला था। इसके बाद पांच, 21 और 24 अगस्त को जिला नए पॉजिटिव मरीजों से शून्य रहा। इस बार यह स्थिति करीब 16 महीने बाद आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले छह और तीस मई 2020 को जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें