फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी बोले : दिल्ली से लखनऊ के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा सफर

Sun, 26 Dec 2021 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ में बाईपास का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री ने कहा, यूपी में बनेंगे सात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में सभा को संबोधित करते केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को सुखपालनगर में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शहर के बाईपास का शिलान्यास व सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि दिल्ली से लखनऊ के बीच नया एक्सप्रेस वे बनेगा, इससे दिल्ली से लखनऊ तक का सफर साढे़ तीन घंटे में पूरा होगा। उन्होंने यूपी में सात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की बात कही। उन्होंने रायबरेली से प्रयागराज 107 किमी तक फोरलेन चौड़ीकरण की घोषणा की।

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि योगी और केशव मौर्य के नेतृत्व में डबल इंजन लगा दो, अगले पांच साल में पांच लाख करोड़ रुपये दूंगा। उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की बराबरी करेंगी। पहले दिल्ली से मेरठ जाने में चार घंटे लगते थे, अब सिर्फ 40 मिनट लगते हैं। दिल्ली से लखनऊ के बीच हम नया एक्सप्रेस-वे बनाने जा रहे हैं। इससे दिल्ली से लखनऊ तक का सफर साढे़ तीन घंटे में पूरा होगा।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ में पहुंचे केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : प्रतापगढ़
देशभर में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं। उन पर कोई जानवर नहीं आ सकेगा। 180 किमी की रफ्तार से वाहन फर्राटा भरेंगे। इस पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रामवनगम मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक पांच हजार करोड़ में बनेगा।

यह 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। नितिन गडकरी ने रायबरेली से प्रयागराज 107 किमी फोरलेन चौड़ीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। भूमि अधिग्रहण का आदेश दिया गया है। इस मार्ग पर जगदीशपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार, आलापुर में 1100 करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड बाईपास तथा सई नदी पर 710 मीटर का लंबा पुल बनाया जाएगा।

रास्ते अच्छे होने के कारण अमेरिका धनवान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के विकास में सड़कों का अहम रोल है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन कैनेडी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि अमेरिका इसलिए धनवान है क्योंकि वहां की सड़कें अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि विकास में सड़कों का रोल अहम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें