फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अश्लील वीडियो बनाकर बहन के देवर ने प्रतियोगी छात्रा से किया दुष्कर्म

Sun, 26 Dec 2021 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

पीड़िता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन की शादी हंडिया में हुई है। घर आने जाने के दौरान उसकी मुलाकात बहन के देवर से हुई जिसने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उससे करीबी बढ़ा ली और धोखे से अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरांव में रहने वाली प्रतियोगी छात्रा से उसके ही बहन के देवर ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उससे मनमानी की और इसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी मांगे। यही नहीं शिकायत करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पीड़िता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन की शादी हंडिया में हुई है। घर आने जाने के दौरान उसकी मुलाकात बहन के देवर से हुई जिसने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उससे करीबी बढ़ा ली और धोखे से अश्लील वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की दी धमकी
इसकी जानकारी पर युवती ने विरोध किया तो उससे गालीगलौज करते हुए धमकी दी। यही नहीं युवती के शादी करने से इंकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की और अश्लील हरकत भी की। महिला थाना एसओ पूनम शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें