फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण का प्रतिफल है निषाद पार्टी : डॉ संजय निषाद

Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूराबाद। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शृंग्वेरपुरधाम स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र में मंगलवार को शुरू हो गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी समर्थकों को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पार्टी को खड़ी करने और मजबूती देने में कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भागीदारी है क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण का प्रतिफल है निषाद पार्टी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति होनी चाहिए वह आप सब कार्यकर्ताओं में है। ऐसे ही आप लोग तन मन और धन से पार्टी के प्रति समर्पि रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर भी शासन में भागीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मालती देवी, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मणि, प्रदेश अध्यक्ष संगठन व्यास मुनि, सदस्य अनुसूचित जाति जन जाति आयोग मिठाई लाल, आरएनईपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम निषाद, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद, प्रदेश अध्यक्ष महिला जनक नंदिनी, देवेंद्र निषाद, अमित कुमार साहनी, दिलीप कुमार, कैलाश निषाद, मुरलीधर, देवमणि, राम टहल निषाद आदि प्रमुख पदाधिकारी के साथ सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें