फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अपनी ही गेहूं की फसल काटने को दर-दर भटक रहा किसान

Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। तहसील क्षेत्र के अहिराई गांव मे किसान नन्दलाल का आरोप है कि वह अपनी ही गेहूं की खड़ी फसल नहीं काट पा रहा है। आरोपित है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग जबरन फसल नहीं काटने नहीं दे रहे है। आरोप लगाया कि उसने मामले की लिखित शिकायत बहरिया पुलिस से करते हुए कोर्ट का आदेश भी दिखाया। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उल्टा उसे ही खरी-खोटी सुनाते फटकार लगाई। न्याय नहीं मिलने से पीड़ित किसान नन्दलाल का परिवार सदमें में है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया का कहना है कि किसान की फसल काटने नहीं दी जा रही है तो गंभीर बात है। कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें