फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल गंगा: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम करेगी गंगा की निगरानी

Tue, 06 Jul 2021 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • गंगा रिवर बेसिन मैनेजमेंट प्लान के तहत कमेटी का गठन
  • छात्र और समाज के अन्य लोग भी होंगे अभियान का हिस्सा
विज्ञापन
ganga snan, ganga river
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विशेषज्ञों की टीम गंगा की निगरानी करेगी। इस मुहिम में छात्रों और समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ा जाएगा। गंगा की निर्मलता के लिए लोगों को जागरूक करना भी इनकी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा। इस कार्य के लिए इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर इविवि के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन


गंगा रिवर बेसिन मैनेजमेंट प्लान के तहत गठित कमेटी में इविवि के भूगोल विभाग प्रो. एआर सिद्दीकी, रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. आईआर सिद्दीकी, फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस (गृह विज्ञान विभाग) की डॉ. प्रिया केसरी, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन विभाग की डॉ. रिचा मिश्रा और सेंटर ऑफ मैटेरियल साइंस के डॉ. मनोज कुमार सिंह को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी प्रयागराज में गंगा नदी की निर्मलता, जागरूकता अभियान आदि पर काम करेगी। 

भूगोल विभाग के विशेषज्ञ गंगा की भौगोलिक स्थिति और रसायन विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ गंगाजल की गुणवत्ता का अध्ययन करेंगे। फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस के विशेषज्ञ इस अभियान से समाज के लोगों को जोड़ेंगे। इसी तरह सेंटर ऑफ मैटेरियल साइंस और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन विभाग के शिक्षक अपनी विशेषज्ञता के अनुरूप इस अभियान का हिस्सा होंगे। अभियान से इविवि एवं कॉलेजों को छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें