फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचाने के लिए बांटी जाएगी नौ हजार मच्छरदानी- प्रमुख सचिव

Sat, 04 Sep 2021 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किसी भी हालत में बीमारी को भयंकर रूप नहीं लेने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पीकू वार्ड को वायरल वार्ड में परिवर्तित कर लोगों का उपचार किया जाएगा। इस मामलें डीएम जरूरत के हिसाब से निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : शहर में वायरल और मच्छरो के प्रकोप के कारण मेडिकल कालेज के पास मच्छरदानी की ब्रिकी तेज हो गई। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को मच्छरदानी बांटी जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से नौ हजार मच्छरदानियां मंगाई गईं हैं। इन मच्छरदानियों को ज्यादा संक्रमित वाले इलाकों में बांटा जाएगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो इसके प्रति लोगों को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मच्छरदानियों का वितरण एवं उसके प्रयोग पर बल दिया जाएगा। उक्त बातें जिले के नोडल अफसर और दुग्ध विकास, मत्स्य, समन्वय और पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने कही। वह शनिवार को सर्किट हाउस में कई विभाग के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। 

विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि उन्होंने शनिवार को प्रयागराज का दौरान कर पूरे जिले की स्थिति जानी। कुल पांच मामलों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में जिले में डेंगू का असर, बाढ़ ग्रस्त के साथ शहर में साफ-सफाई की स्थिति, बाढ़ से होने वाली बीमारियों, राशन वितरण और स्कूल-कॉलेजों के खुलने पर लोगों की राय जानी। उन्होंने कहा कि जिले में अभी डेंगू के 41 मामले चिह्नित हुए हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सचेत किया गया।

किसी भी हालत में बीमारी को भयंकर रूप नहीं लेने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पीकू वार्ड को वायरल वार्ड में परिवर्तित कर लोगों का उपचार किया जाएगा। इस मामलें डीएम जरूरत के हिसाब से निर्णय लेंगे। इस दौरान उन्होंने बच्चों में फैल रही विभिन्न तरह की बीमारियों के बारे में जाना। कहा कि जरूरत पड़ने पर वह चिल्ड्रेन अस्पताल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में एक बेड पर दो-दो बच्चों को एडमिट नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पर डेंगू और मलेरिया के मामलों की शिकायत अधिक है, वहां नौ हजार मच्छरदानी बांटी जाएगी। अभी यह प्रायोगित तौर पर है। प्रयोग सफल रहा तो आगे इसे बढ़ावा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

इसके पूर्व उन्होंने बैठक में सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बेड एवं दवाइयों की समुचित व्यवस्था करने, पंचायतराज अधिकारी को निरंतर सफाई की व्यवस्था करने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ग्रस्त इलाकों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने, आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उपलब्ध कराने, जल जमाव न होने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन वितरण कार्यक्रम की शिकायत न मिलने पर संतोष जताया। इस मौके पर डीएम संजय खत्री, सीडीओ शिपू गिरि, नगर आयुक्त रवि रंजन आदि मौजूद रहे। 

गोंविदपुर और टीडी पडिला गांव का किया दौरा
प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य, समन्वय और पशुपालन विभाग के नोडल ऑफिसर सुधीर गर्ग ने शनिवार को गोविंदपुर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने, घर-घर जाकर दवाइयों का वितरण करने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही न करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव उस मुहल्ले में भी गए जहां हाल ही में डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अफसरों को उचित व्यवस्था करने केे निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने टीडी पडिला गांव का दौरान भी किया। वहां राशन वितरण, साफ-सफाई आदि की स्थिति जानी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें