फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अपर न्यायाधीशों ने ली शपथ

Fri, 08 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हाईकोर्ट में जिला जज स्तर के नौ न्यायाधीशों को बृहस्पतिवार को अपर न्यायमूर्ति पद की शपथ दिलाई गई। मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड ने जजों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित किया गया था। इस दौरान हाईकोर्ट के न्यायमूर्तिगण, अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति अभय कुमार, न्यायमूर्ति एके मुखर्जी, न्यायमूर्ति अनिल कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति रवींद्र नाथ कक्कड़, न्यायमूर्ति डॉ. विजय लक्ष्मी, न्यायमूर्ति उमेश चंद्र श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति रवींद्र नाथ मिश्र, न्यायमूर्ति प्रभात चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति विनोद कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त अपर न्यायाधीशों में दो न्यायाधीश इलाहाबाद जनपद न्यायालय में जज रह चुके हैं। न्यायमूर्ति एके मुखर्जी इससे पूर्व स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन के पद पर थे, जबकि न्यायमूर्ति विनोद कुमार श्रीवास्तव इलाहाबाद के जिला जज थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें