फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ

Wed, 25 Feb 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ बारा के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद अधिवक्ता एवं मुख्य अतिथि
विज्ञापन
बार एसोसिएशन बारा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बारा डाॅ. वाचस्पति ने कहा कि वादकारी का हित सर्वोपरि है, वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता की भूमिका अहम होती है। अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव से आने वाले समाज के हर व्यक्ति को समय पर और सस्ता न्याय मिल सके।
विज्ञापन

एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने अधिवक्ताओं को हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी और संचालन गया प्रसाद त्रिपाठी ने की।
इससे पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष बीरेंद्र यादव को शपथ दिलाई गई। उसके बाद अध्यक्ष ने समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कौशल तिवारी, ऑडिटर अभिलाष त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दल बहादुर सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष चंदन साहू आदि को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन

मौके पर शरद चन्द्र मिश्रा, दिनेश तिवारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, देवमणि यादव, सुनीत श्रीवास्तव, निर्भय शंकर दुबे, कमलाकांत त्रिपाठी और सुनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें