थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागपुरम मोहल्ले में सोमवार दोपहर स्मार्ट मीटर लगाने गए कंपनी के प्रतिनिधि के साथ एक युवक ने मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में कंपनी के प्रोजेक्ट कार्डिनेटर ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कंपनी के प्रोजेक्ट कार्डिनेटर आशुतोष सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।