Prayagraj News : चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने बच्ची को कब्जे में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को शांतिपुरम सेक्टर सी में कूडे के ढेर पर एक नवजात बच्ची मिली है। सुबह कुछ लोगों ने कूडे के ढेर पर बच्ची मिलने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर भीड लग गई। बच्ची के शरीर पर चीटियां लगी हुई थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था।
समाजसेवी भोला सिंह ने उसे निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन में दी गई। मौके पर पहुंचे चाइल्ड लाइन के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए। भोला सिंह सहित कई लोगों ने बच्ची को लेने की इच्छा व्यक्त किया, लेकिन चाइल्ड लाइन के कर्मचारी उसे अपने साथ लेकर चले गए।