बख्शी बांध पुल पर आवागमन शुरू।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ से पहले इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
कुल चौड़ीकरण होने वाली सड़कों की संख्या 13
पास बजट - 106 करोड़ रुपये
पहली किस्त जारी - 44.72 करोड़ रुपये
महाकुंभ से पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से 13 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए एक अरब छह करोड़ 69 लाख 41 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 44 करोड़ 72 लाख 50 हजार की पहली किस्त जारी हुई है।
20 करोड़ से तैयार होगा अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी कॉरिडोर
महाकुंभ की परियोजनाओं को साल के अक्तूबर तक पूरा करने की तैयारी है। इसके अंतर्गत पीडीए की तरफ से अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी कॉरिडोर तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। पीडीए की तरफ से इसके लिए 20 करोड़ का बजट तय किया गया है। इसको पूरा करने के लिए मार्च 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है।
सेतु परियोजनाएं:
डेढ़ हजार करोड़ की लागत से बनेंगे 16 आरओबी
क्रम संख्या आरओबी लागत करोड़ों में
1-करछना-भीरपुर मार्ग पर 37.80
2-मिर्जापुर-सिरसा मार्ग के मध्य 40.80
3-नारी-बारी कोरांव मार्ग पर 62.56
4-बक्शी बांध पुल 74.64
5-बेगम बाजार-भगवतपुर मार्ग 46.48
6-भीरपुर-मेजा मार्ग 42.23
7-इलाहाबाद-मुगलसराय 67.05
8-इलाहाबाद-बामपुर मार्ग पर 47.95
9-तेलियरगंज से बड़ा बघाड़ा 78.14
10-जगतपुर के पास 66.68
11-फाफामऊ से पड़िला 71.06
12-फाफामऊ से शांतिपुरम गोहरी 146.22
13-फाफामऊ सहसों-हनुमानगंज मार्ग 20.99
14-आईईआरटी के पास 148
15-छिवकी-करछना मार्ग पर 60.7016-
सूबेदारगंज रेलवे पुल 284.21