Prayagraj News : थरवई के खेवराजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के दौरान लगाईगई आग से जले सामान में छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
रॉड या डंडे से पीटा, सब्बल से भी किया वार?
हत्याकांड में हत्यारों व वजह के अलावा अब तक यह भी पता नहीं चल सका है कि वह कौन से हथियार थे जो पांच लोगों को मौत के घाट उतारने में प्रयुक्त किए गए। जानकारों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस तरह से चोटों की बात सामने आई है, उससे यही लग रहा है कि किसी ठोस, वजनी चीज के साथ ही नुकीले औजार का भी इस्तेमाल हत्या में किया गया।
हो सकता है कि यह औजार लोहे की रॉड, डंडा और सब्बल हों। दरअसल पूर्व में इस तरह के सामूहिक हत्याकांडों में इन औजारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ चुकी है। यही नहीं कुछ घटनाओं में हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद भी किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।