फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Police : छह थानों में नए प्रभारियों की तैनाती, प्रशिक्षु आईपीएस अनंत बने अतरसुइया प्रभारी

Mon, 11 Mar 2024 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रशिक्षु आईपीएस अनंत चंद्रशेखर को अतरसुइया थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा मनोज कुमार को प्रभारी निरीक्षक करछना, तुषार दत्त त्यागी को प्रभारी निरीक्षक दारागंज, बृज किशोर गौतम को प्रभारी निरीक्षक हंडिया बनाया गया है।
विज्ञापन
up police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के छह थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षु आईपीएस अनंत चंद्रशेखर को अतरसुइया थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा मनोज कुमार को प्रभारी निरीक्षक करछना, तुषार दत्त त्यागी को प्रभारी निरीक्षक दारागंज, बृज किशोर गौतम को प्रभारी निरीक्षक हंडिया, धर्मेंद्र कुमार दुबे को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज और प्रवीण कुमार गौतम को प्रभारी निरीक्षक फाफामऊ बनाया गया है।

विज्ञापन


नवाबगंज प्रभारी रहे घनश्याम मणि त्रिपाठी को एएचटीयू, सत्येंद्र कुमार को चुनाव सेल, कृष्ण मोहन सिंह को डीसीआरबी, वीरेंद्र कुमार मिश्रा को सोशल मीडिया सेल पुलिस आयुक्त, राकेश कुमार वर्मा को सोशल मीडिया सेल, अपर पुलिस आयुक्त का प्रभारी बनाया गया है।

राजकुमार सिंह को वाचक, कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, हरिकेश राय को रीडर, न्यायालय अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। नितेंद्र कुमार शुक्ला को अतिरिक्त निरीक्षक दारागंज, शैलेश कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक कोरांव, मो. मन्नान को जिला प्रशिक्षण इकाई (डीटीयू), यूपी-112, एसआई शांतनु चतुर्वेदी को सर्विलांस सेल, पुलिस आयुक्त भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें