मेला क्षेत्र के मार्गों पर बनेंगे थीमबेस बहुभाषी साइनेज, धर्मार्थ कार्य विभाग से ली जाएगी मदद
मेला क्षेत्र में इस बार बहुभाषी साइनेज लगाए जाएंगे। अफसरों ने बताया कि साइनेज के लिए लोक निर्माण विभाग के पास को अलग से मद आवंटित नहीं है। ऐसे में साइनेज मार्ग का ही हिस्सा होता है या फिर रोड सेफ्टी के मद से साइनेज लगाए जाते हैं। यह निर्देश दिए गए कि साइनेज के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए,ताकि इसके लिए धर्मार्थ कार्य विभाग या अन्य किसी विभाग से धन स्वीकृत कराया जा सके। साथ ही साइनेज की थीम पर भी काम करने के लिए कहा गया।
देश के सभी वन निगमों को साल स्लीपर खरीद में प्रतिभाग का मिलेगा अवसर
साल स्लीपर खरीद के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए लिमिटेड टेंडर कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कहा गया है कि ऐसी प्रक्रिया अपनाई जाए, जिसमें देश के सभी वन निगमों को प्रतिभाग करने का अवसर मिल सके। इसके लिए मेलाधिकारी और मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी की ओर से देश के सभी वन निगमों के साथ पत्राचार किया जाएगा।