फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आत्महत्या रोकने के लिए यमुना ब्रिज पर लगेगी जाली, आए दिन हो रहे हादसा रोकने की कवायद

Wed, 13 Aug 2025 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए यमुना पुल के दोनों तरफ जाली लगाई जाएगी। यमुना पुल से आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नए यमुना ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए यमुना पुल के दोनों तरफ जाली लगाई जाएगी। यमुना पुल से आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आत्महत्या की घटनाओं पर रोकथाम के लिए अन्य उपाय किए जाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने सेतु निगम, एनएच, लोक निर्माण, यूपीडा तथा निर्माण से संबंधित अन्य विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को सड़कों पर हुए गड़्ढों के मरक्कत कराने तथा उसके पहले की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने रिंग रोड निर्माण के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।

अफसरों ने बताया कि रिंग रोड का दो फेज में काम पूरा होना है। पहले फेज के अंतर्गत भी तीन चरणों में काम पूरे कराए जा रहे हैं। पहले चरण का 32 व दूसरे का 95 फीसदी काम हो चुका है। तीसरे चरण के काम के लिए भी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसी क्रम में डीएम ने काम में तेजी लाने के साथ अंदावा से जौनपुर मार्ग पर गड्ढ़ों की मरम्मत व जलनिकासी व्यवस्था को सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में अफसरों ने बताया कि लालगोपालगंज एवं नवाबगंज के मध्य निर्माणाधीन सड़क के चौड़ीकरण का 54 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।रामवनगमन पथ मार्ग एवं जसरा बाईपास के निर्माण की प्रगति के क्रम में अफसरों ने बताया कि प्रयागराज व प्रतापगढ़ में शामिल 14 किमी मार्ग का निर्माण कार्य 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जसरा बाईपास का निर्माण कार्य 88 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अफसरों ने बताया कि यह काम सितंतब तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

डीएम ने गंगा पर फाफामऊ में बन रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण की हर 15 दिन पर समीक्षा करने की बात कही। डीएम ने अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों के हस्तांतरण, गंगा एक्सप्रेस वे, शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर दो लेन रेलवे उपरगामी सेतु के निर्माण आदि कार्यों की भी जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सीआरओ कुंवर पंकज, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण पीके राय, सुरेन्द्र सिंह, श्री नवीन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें