फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पंखा न लाइट, पुराने कोचों पर टिकी है धार्मिक यात्रा

Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धार्मिक यात्रा कराने वाली इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ट्रेन में पुराने कोच लगा दिए जाने से सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर गए लोगों को खासी परेशानी हुई। सफर पूरा कर वापस लौटे लोगों ने बताया कि ट्रेन में लाइट, पंखा न होने से सफर के दौरान खासी परेशानी हुई। यात्रियों ने आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक और रेलमंत्री से इसकी शिकायत करने की बात कही है। ताकि धार्मिक यात्राओं में आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेन में अच्छे कोच लगाए जाएं।
विज्ञापन

अभी हाल ही में आईआरसीटीसी की धार्मिक यात्रा ट्रेन लोगों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, घुष्मेश्वर, भीमाशंकर एवं त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करा कर लौटी है। ट्रेन में इलाहाबाद के अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर आदि शहरों से काफी तादाद में यात्री सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा करने गए। वापस आने पर ज्यादातर यात्रियों ने  आईआरसीटीसी के प्रति अपनी नाराजगी जताई।   अधिकांश यात्रियों की शिकायत रही कि ट्रेन में लगाए गए स्लीपर कोचों की हालत अच्छी नहीं थी। गर्मी के इस मौसम में कोचों में लगे पंखे ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे थे। ट्रेन में लगे कई पंखे पूरी यात्रा के दौरान बंद रहे। यात्रियों ने बताया कि रास्ते में उन्हें पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा। हालांकि आईआरसीटीसी द्वारा दिए गया भोजन एवं नाश्ता काफी हद तक ठीक रहा। कोच में लगी लाइटें भी खराब रहीं। इस ट्रेन में सफर कर इलाहाबाद पहुंचे एजी ऑफिस कर्मी पीपी शर्मा ने बताया कि आईआरसीटीसी से यह अपेक्षा की गई थी कि लंबी दूरी की इस धार्मिक ट्रेन में कोच अच्छे लगाए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
  ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग कनेक्टिविटी खराब होने और खराब कोच जोड़ने से रास्ते भर खासी परेशानी हुई। एक अन्य यात्री सुशील कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की इस ट्रेन में पानी की मुकम्मल व्यवस्था न होने से दिक्कत हुई। आईआरसीटीसी को चाहिए कि ट्रेन में अच्छे कोच जोड़े जाएं। इस संबंध में आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी यात्रियों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। धार्मिक यात्रा ट्रेन के कोच में अगर कोई गड़बड़ी है तो उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें