फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पड़ोसी ने नाबालिग संग किया दुष्कर्म

Mon, 27 May 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
दारागंज के एक मोहल्ले में पड़ोस में रहने वाले युवक ने दस साल की मासूम बच्ची संग दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी घबड़ाकर भाग गया। बच्ची के पिता ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


मूलता सराय ममरेज निवासी भुक्तभोगी यहां अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। उसने बताया उसकी दस वर्ष की पुत्री शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेता गया। वहीं पास में खड़े एक वाहन की आड़ में वह बच्ची के साथ गलत हरकतें करने लगा। इस पर बच्ची घबड़ा गई और शोर मचाने लगी। इस पर आरोपी बच्ची को यह बात किसी ने न बताने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

बच्ची ने आरोपी की हरकत के बारे में घर वालों को बताया तब उनके पांव तले जमीन खिसक गई। पीड़िता को लेकर पिता तुरंत दारागंज थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसपास दबिश दी। इसके बाद आरोपी आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें