फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ब्लैकमेल कर कोचिंग के सामने से छात्रा को उठा ले गया पड़ोसी

Thu, 08 Sep 2022 11:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाई का बाग की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। 31 अगस्त की सुबह वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली। छुट्टी होने के 1 घंटे बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
अपराध। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज थाना क्षेत्र के बाई का बाग इलाके के रहने वाले एक शख्स की नाबालिग बेटी को पड़ोस का रहने वाला युवक कोचिंग के सामने से उठा ले गया। जब छात्रा 6 घंटे बाद घर पहुंची तो उसने रो रो कर बताया कि युवक ने फोटोग्राफ्स ले लिए हैं। वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन



बाई का बाग की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। 31 अगस्त की सुबह वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली। छुट्टी होने के 1 घंटे बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची। घर वाले परेशान हो गए। वे कोचिंग पहुंचे। पता चला की छात्रा आज कोचिंग नहीं आई थी। घरवाले उसे चारों और ढूंढने लगे। 

Trending Videos

छात्रा करीब दो बजे दिन में घर वापस लौटी। घरवालों को देखकर वह उनसे लिपट कर रोने लगी। बताया कि पड़ोस का रहने वाला आशु उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा है। उसने उसकी अश्लील फोटो खींच ली है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह उसे जहां तहां ले जाता है।


यह सुनकर घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पिता की तहरीर के आधार पर 36 साल के आशू जायसवाल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

शोहदे से तंग छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, रिपोर्ट दर्ज 

स्टैनली रोड की रहने वाली युवती बीसीए की छात्रा है। आलोक मिश्रा नाम का युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। उसने कई बार सरेआम अश्लील हरकत भी की। 25 अगस्त को नया पुरवा मोड़ के पास उसने छात्रा का दुपट्टा छीन लिया। इसके बाद छात्रा इतनी डर गई कि उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया। 


तीन दिन तक वह बीमारी का बहाना बनाए रही। इसके बाद भी वह कॉलेज जाने को तैयार नहीं हुई तो घर वालों ने पूछा। उसने आलोक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद छात्रा के घर वालों ने आपस में राय मशविरा किया। दो सितंबर को आरोपी आलोक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें