समाजवादी छात्र सभा मीडिया प्रभारी अनुराग चौरसिया का कहना है कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है सरकारी नौकरी के फॉर्म आ नहीं रहे हैं और जो हो भी रहे हैं वह लीक हो जा रहे हैं महंगाई आसमान छू रही है। बीजेपी सरकार छात्रों को नौकरी देना नहीं चाहती।
नीट का पर्चा लीक होने के मामले में आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन गेट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लीकेज नहीं रोक पा रही है। एक के बाद एक सभी परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं। नीट के बाद यूजीसी का भी पेपर लीक हो गया। यूपीपीएससी आरओ-एआरओ और सिपाही भर्ती का ेपेपर पहले ही लीक हो चुका है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा मीडिया प्रभारी अनुराग चौरसिया का कहना है कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है सरकारी नौकरी के फॉर्म आ नहीं रहे हैं और जो हो भी रहे हैं वह लीक हो जा रहे हैं महंगाई आसमान छू रही है। बीजेपी सरकार छात्रों को नौकरी देना नहीं चाहती। सारे पेपर लीक करने में नंबर वन बीजेपी सरकार छात्रों के भविष्य को अंधकार में डाल रही है। एनटीओ को तत्काल खत्म किया जाए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अनुराग चौरसिया, आदर्श भदौरिया, आलोक, सूरज कुशवाहा कर्मा, नर नारायण सिंह, तिवारी, सतेंद्र गंगवार, सुजीत, आयुष प्रियदर्शी आदि लोग उपस्थित रहे।