फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway :  प्रयागराज छिवकी, टूंडला, अलीगढ़ स्टेशन पर खुलेगा रेल कोच रेस्टोरेंट, ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू

Mon, 25 Dec 2023 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय रेलवे द्वारा भोपाल, नागपुर समेत देश के कुछ स्टेशनों पर पुराने कोच को नई साज सज्जा के साथ रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। मील ऑन व्हील अभियान के तहत कोच रेस्टोरेंट को संबंधित स्टेशनों पर काफी पंसद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोच रेस्टूरेंट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, सूबेदारगंज के बाद अब प्रयागराज छिवकी, टूंडला और अलीगढ़ जंक्शन पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रयागराज मंडल ने ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की है। 12 जनवरी 24 को ज्यादा बोली लगाने वाली फर्म को रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा भोपाल, नागपुर समेत देश के कुछ स्टेशनों पर पुराने कोच को नई साज सज्जा के साथ रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। मील ऑन व्हील अभियान के तहत कोच रेस्टोरेंट को संबंधित स्टेशनों पर काफी पंसद भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ माह पूर्व ही प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भी ई-ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी कर वहां दो अलग-अलग संस्थाओं को रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने की अनुमति दी गई है।

इसके लिए रेलवे संबंधित संस्था को अपने पुराने कोच मुहैया कराएगा। इन तीनों स्टेशनों पर इसी वित्तीय वर्ष में रेल कोच रेस्टोरेंट खुल जाएंगे। जंक्शन पर होटल पोलो मैक्स के बगल वाले खाली स्थान पर रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। अब इसी कड़ी में प्रयागराज छिवकी, अलीगढ़ और टूंडला जंक्शन पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट खोले जाने की प्रकिया ई-ऑक्शन के जरिये पूरी होगी। इन तीनों ही स्टेशन पर टेंडर लेने वाली एजेंसी को ही कोच की मरम्मत करवाकर उसे रेस्टोरेंट का रूप देना होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय का कहना है कि इन तीनों ही स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें