16 मई को लग जाएगा एलएचबी रैक
एलएचबी रैक का इस्तेमाल अमूमन सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेनों में ही किया जाता है। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस 16 मई से एलएचबी रैक के साथ चलेगी। वाराणसी से आने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 17 मई से एलएचबी रैक के साथ ग्वालियर जाएगी। अभी यह ट्रेन 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही है, लेकिन एलएचबी रैक लगने के बाद इसे अधिकतम 130 की रफ्तार से भी दौड़ाया जा सकता है।
अभी रेलवे को मिला है एक एलएचबी रैक
एनसीआर प्रशासन को बुंदेलखंड एक्सप्रेस के लिए अभी एलएचबी का एक ही रैक मिला है। इस वजह से एक -एक दिन के अंतराल पर इसमें एलएचबी रैक उपलब्ध होगा। इस वजह से अभी ट्रेन की स्पीड पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन दूसरा रैक उपलब्ध होने के बाद रेलवे द्वारा ट्रेन की स्पीड बढ़ा दिए जाने केसाथ ही उसकी संशोधित समय सारिणी जारी की जा सकती है।