नवरात्रि पर ललिता देवी का किया गया भव्य श्रंगार।
- फोटो : अमर उजाला
मां कूष्मांडा के स्वरूप की झांकी सजाई गई। रंग-बिरंगे फूलों, आभूषणों से देवी का शृंगार किया गया। मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ, शतचंडी पाठ के अलावा कई अनुष्ठान हुए। समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा भक्तों को सहज दर्शन कराने की व्यवस्था में खुद लगे रहे। महामंत्री धीरज नागर ने सुमित श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था संभाली।
इसी तरह कल्याणी देवी मुहल्ले में शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी के मंदिर में सुबह से ही नाैचंडी और दुर्गा शप्तसती पाठ आरंभ हो गए। मंदिर में जगह-जगह जप, ध्यान में श्रद्धालु लीन रहे। मां का मंडप फूलों से सजाया गया। पुजारी श्यामजी पाठक ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान विश्व शांति के लिए मां के दरबार में भक्तों ने आराधना की।
नवरात्रि में अलोप शंकरी देवी का दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
अलोपशंकरी धाम में गूंजे जयकारे
अलोपीबाग में स्थित शक्तिपीठ अलोपीदेवी धाम में भी शुक्रवार को विविध अनुष्ठान हुए। दिन भर मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जगह-जगह अनुष्ठान होते रहे। महंत यमुनापुरी महाराज ने मंगला आरती की। इस दौरान गर्भगृह परिसर और पालकी को फूलों से सजाया गया। परिसर में शतचंडी पाठ, यज्ञ हुए।