Prayagraj News : राष्ट्रीय रामायण मेले में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की शिरकत।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शृंगवेरपुरधाम में शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, पंकज पांडेय, राकेश द्विवेदी ,भाजपा के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे, महंत कमल नयन दास जी महाराज, पंडा समाज के अध्यक्ष काली सहाय त्रिपाठी, सियाराम सरोज आदि ने भी विचार रखे।
स्वागत राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पांडेय तथा संचालन महामंत्री उमेश द्विवेदी ने किया। में अतिथियों ने शृंगवेरपुरधाम पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके पहले उप मुख्यमंत्री पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंदन शुक्ला, विनोद ओझा, अमित द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, आलोक तिवारी, उमेश तिवारी, आनंद मुखिया, रमेश गुप्ता, राजेंद्र, बसंत आदि मौजूद रहे।