प्रयागराज। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में सोमवार से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए निष्ठा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में केआरपी, एसआरपी का प्रशिक्षण शुरू हुआ। सीमैट में चल रहा यह प्रशिक्षण प्रदेश के पांच लाख 76 हजार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है।
सीमैट में निष्ठा कार्यक्रम के तहत 3695 केआरपी और 739 एसआरपी को प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है। सीमैट के प्रभात कुमार मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतापगढ़, रायबरेली, हमीरपुर, जालौन, प्रयागराज, झांसी, महोबा, फतेहपुर से कुल 230 केआरपी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनसीईआरटी की प्रो. सरोज यादव ने किया। कार्यशाला के शुभारंभ के बाद हमें अपने भीतर उस शिक्षक के गुण को विकसित करने की आवश्यकता है जो हमारे अंदर ऐसे गुणों का विकास करें। कार्यक्रम में सीमैट के डॉ. अमित खन्ना, एनसीईआरटी के प्रो. पवन सुधीर, प्रो. एडी तिवारी सहित बड़ी संख्या में विशेषज्ञ शामिल हुए।