फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम का शहर में डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के लिए केंद्रीय टीम शहर में डेरा डाल चुकी है। 32 बिंदुओं पर औचक निरीक्षण और कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सात सदस्यीय टीम सदस्य किस वार्ड में जाएंगे, किन कार्यों का निरीक्षण करेंगे, इस बारे में नगर निगम के अफसरों को भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम करीब 15 दिन पहले स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर में आई थी। उस दौरान साउथ मलाका समेत कई वार्डों में लोगों से सफाई के बारे में फीडबैग लिया गया था। चार दिन शहर में रही टीम लौटी तो 18 जनवरी को गुपचुप तरीके से फिर यहां आ गई।
इस बार केंद्रीय टीम के सदस्य बसवार प्लांट के साथ शौचालयों की स्थिति भी जांचेगी। वार्डों में सफाई व्यवस्था, जागरूकता के लिए प्रचार, पब्लिक फीडबैक समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हर दिन सुबह पोर्टल पर कार्य के बारे में निर्देश दिए जाते हैं। मौके पर टीम सदस्य ऑनलाइन फीडिंग कर फोटो भी अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें