Narendra Giri Death Case : मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ कर रही थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से पैरवी करने केलिए नए अधिवक्ता का वकालतनामा फाइल किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में जेल में बंद आनंदगिरि की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने शिकायतकर्ता की ओर से पैरवी करने के लिए नए अधिवक्ता का वकालतनामा फाइल होने से सुनवाई को 10 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ कर रही थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से पैरवी करने केलिए नए अधिवक्ता का वकालतनामा फाइल किया गया। अधिवक्ता ने वकालतनामा केसाथ नया जवाबी हलफनामा भी कोर्ट में दाखिल किया। इस पर कोर्ट ने उसे रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की सुनवाई की तिथि तय कर दी।