फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि: सीबीआई ने तीनों आरोपियों से की पुलिस लाइन में पूछताछ, हरिद्वार जा सकती है टीम

Tue, 28 Sep 2021 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

योग गुरु आनंद गिरि और उसके सहयोगियों को नैनी जेल से अपने कब्जे में लेने के बाद सीबीआई की टीम ने उनसे पुलिस लाइन स्थित कक्ष में ले जाकर कड़ी पूछताछ की।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी कांड में तीनों आरोपियों को मंगलवार की सुबह कस्टडी रिमांड में लेकर सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी। तीनों को सुबह साढ़े नौ बजे नैनी जेल से पुलिस लाइन ले जाया गया। तीनों से सीबीआई की टीम ने दिन भर पूछताछ की। इस दौरान उनके वकीलों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन


सीबीआई की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड 28 सितंबर की सुबह नौ बजे से चार अक्टूबर की शाम पांच बजे तक दी है। सीबीआई मंगलवार की सुबह करीब 9 : 20 बजे पहुंची और दस मिनट बाद तीनों आरोपियों को वज्र वाहन में बिठाकर पुलिस लाइन ले गई। इससे पहले आनंद गिरि समेत तीनों आरोपियों का जेल स्थित अस्पताल में मेडिकल और कोरोना का परीक्षण करा दिया गया था।

सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से दिन भर पूछताछ की। तीनों से तथाकथित वीडियो, ब्लैकमेलिंग, मठ से जुड़े विवाद और महंत से संबंध खराब होने के कारणों के बोर में भी विस्तार से पूछताछ की गई। पहले तीनों को साथ बैठाया गया था। बाद में अलग अलग पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों के वकीलों को भी वहां नहीं आने दिया गया था। न ही किसी स्थानीय अधिकारी वहां मौजूद रहने की परमीशन दी गई थी। 
विज्ञापन


आरोपियों को लेकर हरिद्वार जा सकती है सीबीआई 
सीबीआई तीनों आरोपियों को लेकर हरिद्वार जा सकती है। सीबीआई ने अदालत को दी गई अर्जी में कहा था कि आरोपियों से इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद करना केस के खुलासे के लिए बहुत जरूरी है। आनंद गिरि के हरिद्वार स्थित आश्रम से मोबाइल लैपटॉप बरामद करने के लिए पुलिस आरोपियों को लेकर वहां जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें