फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री नंदी के मुहल्ले में मकान पर जबरन पोतवाया भगवा रंग, विरोध पर धमकाया

Mon, 13 Jul 2020 12:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोतवाली के बहादुरगंज में एक गली के मकानों को भगवा रंग में रंगने के मामले ने विवादित रूप ले लिया है। यहां रहने वाले रवि गुप्ता उर्फ रविंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके मकान को जबरन भगवा रंग से पोतवाया गया और विरोध पर गालीगलौज करते हुए धमकी दी गई। उन्होंने एक नामजद व 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

बहादुरगंज निवासी रवि व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि उनका मकान सफेद रंग से रंगा हुआ है। आरोप है कि रविवार भोर में चार बजे के करीब असरावल मुट्ठीगंज का रहने वाला कमल कुमार केसरवानी अपने 15-20 अज्ञात साथियों संग उनके घर के बाहर आया और मकान के सामने वाले हिस्से को भगवा रंग से पोतवाने लगा। विरोध पर गालीगलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

 

शोरगुल सुनकर पत्नी निकली तो उनसे भी अभद्रता की और धमकाया। रवि का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उनके ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है। उन्होंने सुबह मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व 15-20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

 

सपा नेता का आरोप, पुलिस ने बदली तहरीर

प्रयागराज। बहादुरगंज प्रकरण में सपा नेता संदीप यादव ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगा है। उनका आरोप है कि आरोपी कमल केसरवानी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त उर्फ नंदी का मौसेरा भाई है। यह भी दावा किया कि पीड़ित व्यापारी रवि गुप्ता जब मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा तो वह वहां मौजूद थे। आरोप लगाया कि व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर में यह भी लिखा था कि आरोपी कमल ने मंत्री के कहने पर गलत कृत्य किया। इसके बावजूद पुलिस ने तहरीर बदल दी और एफआईआर में मंत्री का नाम नहीं शामिल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें