फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरस्वती’, ‘शिक्षक श्री’ सम्मान के लिए नाम तय

Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों को दिए जाने वाले ‘सरस्वती’ और ‘शिक्षक श्री’ सम्मान की घोषणा में देरी से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आमतौर पर, नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले यह सम्मान दे दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इसके राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि, अफसरों का कहना है कि सम्मान पाने वाले शिक्षकों का चयन हो चुका है। समारोह की तिथि की घोषणा सरकार को करनी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से राज्य विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालयों और अनुदानित कालेजों से कुल तीन अध्यापकों को ‘सरस्वती’ तथा तीन ही लोगों को ही ‘शिक्षक श्री’ सम्मान दिया जाता है, लेकिन अभी तक इन सम्मानों की घोषणा नहीं हुई है। देरी की वजह से शिक्षकों में यह तक आशंका बन गई है कि कहीं इस साल सम्मान की घोषणा ही न हो। उनमें आशंका है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद पुरस्कार राशि को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। हालांकि , उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों का कहना है कि सम्मान समारोह के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि सम्मान पाने वाले शिक्षकों के नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने गोपनीयता का हवाला देते हुए चयनित शिक्षकों का नाम बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इन्हें लखनऊ में एक समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा। तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें