फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया समेत दो पर गैंगस्टर, नैनी पुलिस ने की कार्रवाई, जेल में बंद है माफिया

Mon, 20 Nov 2023 12:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पप्पू नैनी के गंजिया मोहल्ले का रहने वाला है। उसके खिलाफ कुल 42 मामले दर्ज हैं। वह जून 2022 में नैनी थाने में दर्ज रंगदारी मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
मोहम्मद जावेद उर्फ पप्पू गंजिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी व अतीक अहमद गैंग के सदस्य मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया पर गैंगस्टर लगाया है। उसके साथ ही करेली निवासी उसके साथी अजमल पर भी कार्रवाई की गई है। पप्पू गंजिया को कुछ महीनों पहले एसटीएफ ने अजमेर से गिरफ्तार किया था जो मौजूदा समय में जेल में है।

विज्ञापन


पप्पू नैनी के गंजिया मोहल्ले का रहने वाला है। उसके खिलाफ कुल 42 मामले दर्ज हैं। वह जून 2022 में नैनी थाने में दर्ज रंगदारी मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अगस्त में एसटीएफ ने उसे अजमेर से गिरफ्तार किया। उस पर घूरपुर, कोतवाली, धूमनगंज समेत कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से दो महीने पहले ही उसके घर को कुर्क किया गया था। जबकि इससे पहले 2020 में गंजिया स्थित उसके आलीशान फार्म हाउस को बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया गया था।

नैनी में कई जगह प्लॉटिंग

पप्पू गंजिया ने दबंगई के बल पर ही नैनी में बड़े पैमाने पर जमीनों पर भी कब्जा किया। नैनी में हुई तमाम प्लॉटिंग उसके ही नाम पर उसके गुर्गों ने करते हुए करोड़ाें का वारा-न्यारा किया। तमाम विवादित जमीनों को भी उसने दबंगई के बल पर कब्जा कर उस पर प्लॉटिंग की। वह पार्षद भी रह चुका है। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि पप्पू गंजिया के साथ ही अजमल पर भी कार्रवाई की गई है। वह मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला है जबकि वर्तमान में करेली में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें