फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गंगापार के 10 वार्डों में सड़कों की पैचिंग शुरू, 58 लाख बजट

विज्ञापन
58 लाख के बजट से गंगा पार के नगर निगम के नई झूंसी आजाद नगर वार्ड में शुरू की गई सड़कों की मरम्म
विज्ञापन
गंगापार के नगर निगम सीमा विस्तार वाले दस वार्डों की क्षतिग्रस्त सड़कों की पैचिंग शुरू हो गई है। नगर निगम ने इसके लिए कुल 58 लाख रुपये का बजट तय किया है। नई झूंसी आजाद नगर और छतनाग वार्ड से काम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम का दावा है कि करीब एक महीने में सभी दस वार्डों की खराब सड़कों की पैचिंग पूरी कर ली जाएगी। जुलाई में मानसून शुरू होने के बाद लगातार बारिश से सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। झूंसी कोहना, नई झूंसी आजाद नगर, हवेलिया, छतनाग, अंदावा, मलावा और अमरसापुर जैसे कई इलाकों में गड्ढे बन गए थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।
नगर निगम निर्माण विभाग ने सबसे पहले नई झूंसी आजाद नगर वार्ड में पीडीए कॉलोनी की सड़कों की पैचिंग कराई। इसके बाद वार्ड की मुख्य सड़क पर भी पैचवर्क शुरू किया गया। बृहस्पतिवार शाम तक यहां आधे से अधिक काम पूरा होने का दावा किया गया। छतनाग वार्ड में भी पैचिंग का काम शुरू हो चुका है। अब झूंसी कोहना और हवेलिया समेत अन्य वार्डों की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


बजट और कार्य योजना
नगर निगम निर्माण विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया। गंगापार के दस वार्डों की सड़कों की पैचिंग के लिए 58 लाख रुपये का बजट आवंटित है। यह बजट दो हिस्सों में 29-29 लाख रुपये में बांटा गया है। इस महीने के अंत तक अधिकतर वार्डों में पैचिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य है।

स्थानीय लोगों को राहत
बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों और उखड़ी गिट्टी से लोगों को कई महीनों से परेशानी थी। पैचिंग शुरू होने से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे आवागमन में हो रही दिक्कतें अब कम होंगी। स्थानीय निवासियों को अब सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें