फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन रेलवे की अधिकृत मैगजीन के कवर पर इस बार नैनी पुल

Sat, 04 Sep 2021 10:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेल मंत्रालय की एकमात्र पत्रिका इंडियन रेलवे का अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में प्रकाशन होता है। हिंदी एवं अंग्रेजी की इस मासिक पत्रिका को भारतीय रेल और इंडियन रेल के नाम से प्रकाशित किया जाता है।  इंडियन रेलवे  अगस्त 2021 के अंक के कवर पेज वा ही नैनी ब्रिज की फोटो प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन
prayagraj news: Naini Bridge - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना पर बने नैनी ब्रिज के 156 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उसे भारतीय रेलवे की अधिकृत मैगजीन इंडियन रेलवे के कवर पेज पर पहली बार दिखाया गया है। रेलवे की इस मासिक मैगजीन में पहली बार नैनी पुल के इतिहास आदि के बारे में भी बताया गया है। इंडियन रेलवे के 65 वें वर्ष का पांचवां अंक शुक्रवार को ही प्रयागराज पहुंचा। इसके कवर पेज पर 156 वर्ष पुराने नैनी ब्रिज की तस्वीर छपी देखकर उसे सोशल मीडिया में भी खूब शेयर किया गया।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय की एकमात्र पत्रिका इंडियन रेलवे का अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में प्रकाशन होता है। हिंदी एवं अंग्रेजी की इस मासिक पत्रिका को भारतीय रेल और इंडियन रेल के नाम से प्रकाशित किया जाता है।  इंडियन रेलवे  अगस्त 2021 के अंक के कवर पेज वा ही नैनी ब्रिज की फोटो प्रकाशित की गई है।

इस पत्रिका के संपादक मंडल में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सुनीत शर्मा, सदस्य रेलवे बोर्ड नरेश सालेचा, सचिव रेलवे बोर्ड आरएन सिंह एवं कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार आरडी बाजपेयी शामिल हैं। पत्रिका में नैनी ब्रिज के इतिहास पर तीन पेज का आलेख लिखा गया है। बता दें कि यमुना पर बने नैनी पुल का निर्माण 15 अगस्त 1865 को हुआ था। तब पहली बार इस पुल से ट्रेन गुजरी थी। इस बार 15 अगस्त के मौके पर पुल निर्माण के 156 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर एनसीआर प्रशासन द्वारा एक डाक्यूमेंट्री भी बनाई गई। इसकी रेल मंत्री ने भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें