फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी : नागों के निमित्त चढ़ाया दूध-लावा, मांगा विषबाधा से मुक्ति का आशीष

Sat, 14 Aug 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • नागपंचमी पर नागवासुकि, तक्षकतीर्थ में कालसर्प दोष निवारण को हुए अनुष्ठान
  • पिटारी में नाग-नागिन लेकर सपेरे मोहल्ले-मोहल्ले जाकर कराते रहे नागदर्शन
विज्ञापन
prayagraj news : दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर के बाहर नागपंचमी पर नाग की पूजा- अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपंचमी पर शुक्रवार को घर, मंदिर नागदेव की पूजा-अर्चना की गई। नागों के निमित्त दूध और लावा चढ़ाकर उनसे सर्पदोष और विषबाधा मुक्ति का आशीष मांगा गया। परंपरानुसार घर की मुखिया या बड़ी-बूढ़ी महिला ने गोबर से घर के प्रवेशद्वार के दोनों ओर नाग-नागिन का चित्र उकेरा और फिर दूध-लावा चढ़ाकर उनकी पूजा की। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के लिए सभी प्रकार के सर्पदोषों से मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके मंगल का आशीर्वाद मांगा। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए।

विज्ञापन

prayagraj news : दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर के बाहर नागपंचमी पर नाग लेकर बैठे सपेंरे। - फोटो : prayagraj
नागवासुकि मंदिर में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पुजारी श्यामधर त्रिपाठी की देखरेख में सर्पबाधा, सर्पदोष से मुक्ति के लिए अनुष्ठान, महारुद्राभिषेक और महाआरती हुई। मंदिर में रात तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम बना ही रहा लेकिन उनकी संख्या अपेक्षाकृत कम रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर गंगापुत्र भीष्म पितामह की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन करके उन्हें भी पुष्पांजलि दी। वहीं दरियाबाद स्थित तक्षकतीर्थ में पीठाधीश्वर रविशंकर जी महाराज की देखरेख में तक्षकेश्वरके पूजन के बाद महारुद्राभिषेक किया गया। विषबाधा मुक्ति तथा कालसर्प दोष निवारण के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान हुए। शाम को चांदी के आभूषणों, फूलों और कौड़ियों से तक्षकेश्वर का अनुपम शृंगार किया गया।
विज्ञापन

prayagraj news : सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में नागपंचमी पर जलाभिषेक करती युवतियां। - फोटो : prayagraj
अतरसुइया स्थित सिद्धपीठ शनिधाम में पीठाधीश्वर परागजी महाराज की देखरेख में नागरानी मंसा देवी का विशेष पूजन और शृंगार करते हुए उन्हें सुहाग की सामग्री चढ़ाई गई। भैरव बाबा को भी पंचामृत स्नान कराया गया। नागतीर्थों के अतिरिक्त मनकामेश्वर मंदिर, मठ बाघंबरी गद्दी, बक्शी बांध स्थित नागेश्वर मंदिर, शिवकोटि, सिविल लाइंस हनुमत निकेतन के शिव मंदिर, दरवेश्वर महादेव, ललिता पीठ के पारदेश्वर महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालु अभिषेक, पूजन, शृंगार दर्शन को जुटे। नागपंचमी को पिटारी में नाग-नागिन लिए सपेरे भी नागतीर्थों के अतिरिक्त मोहल्ले-मोहल्ले जाकर नागदर्शन कराते रहे। तमाम श्रद्धालुओं ने सपेरों की बस्ती में जाकर सांपों को पिटारे से मुक्त करके पुण्यार्जन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें